आज हम आपको बताने जा रहे है एक सुरंग के बारे में , जो है दुनिया की सबसे लंबी अंडर वॉटर सुरंग ! जी हाँ , वैसे तो अपने बहुत सुरंग के बारे में सुना है पर आज हम जिस सुरंग की बात कर रहे है उसे भी हाल ही में ढूंढा है।
आपको बता दे कि गोताखोरों के एक ग्रुप ने पूर्वी मेक्सिको में दुनिया की सबसे लंबी अंडर वॉटर सुरंग ढूंढ निकाली है। इस खोज के बाद प्राचीन माया सभ्यता के बारे में जानकारी मिल सकती है। ग्रैन एक्युफेरो माया (GAM) नाम का अभियान चलाया गया था। जो युकाटन पेनेसुला में सुरंग ढूंढने के लिए बनाई गई थी।
बता दे कि ये 12 हजार साल पुरानी है। यह दुनिया की सबसे लंबी जलमग्न सुरंग है इसकी लंबाई 347 किलोमीटर है। पहले इस सुरंग की लंम्बाई 263 किलोमीटर थी किन्तु एक अन्य सुरंग डोस ओजोस से जुड़ जाने पर इसकी लम्बाई 347 किलोमीटर हो गई।
इस सुरंग का नाम सेक ऐक्टन है। जीएएम के निदेशक गुलेरमो डी एंडा ने इस बारे में बताया कि, ” यह बड़ी खोज है। स्पेन के कब्जे में आने से पहले माया सभ्यता कैसी थी इस बारे में यह सुरंग कई राज खोल सकती है। यहां कई अस्थियां भी मिली हैं। माना जा रहा है कि उस काल में बसाई गई बस्तियों और तीर्थस्थल यहां हुआ करते होंगे।
कुछ पुरातत्ववादियों का मानना है कि माया सभ्यता का प्राचीन मंदिर सुरंग से जुड़ा हुआ था। हालांकि, अब तक इस पर रिसर्च की जा रही है।
आपको मालूम होगा कि माया सभ्यता के सबसे ज्यादा अवशेष युकाटन प्रायद्वीप में ही पाए गए हैं। बता दें कि माया सभ्यता का आरम्भ मेक्सिको के यूकाटन प्रायद्वीप में ही 1500 ईस्वी पूर्व हुआ था।
और इस सुरंग से माया सभ्यता से सम्बंधित कई अवशेष भी प्राप्त हुए है, जो हमे उस काल के बारे में काफी जानकारी देते है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।