स्वास्थ्य और जीवनशैली

रोजाना एक चम्मच पीएं नारियल तेल, स्किन से लेकर कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Aastha Paswan

Health Tips: नारियल का तेल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। खाना पकाने से लेकर इसे बालों और स्किन की देखभाल के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। दक्षिण भारत में मुख्य रूप से नारियल के तेल में लोग खाना पकाते हैं जिससे सेहत को कई लाभ (Benefits of Coconut Oil) मिलते हैं। आइए यहां जानते हैं रोज एक चम्मच नारियल तेल खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

नारियल तेल पीने के फायदे

नारियल के तेल का इस्तेमाल अधिकतर लोग बालों में चंमी करने के लिए करते हैं। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि मसाज से अलग नारियल का तेल आपको और भी कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, खासकर रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल के तेल पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं।

मूड रहता है बेहतर

सुबह एक चम्मच नारियल का तेल पीने से दिनभर मूड को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, नारियल के तेल में फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है और इस कारण इसमें न्यूरोलॉजिकल लाभ होते हैं, जो आपके मूड को खुशनुमा बनाए रखने में असर दिखा सकते हैं।

एनर्जी बूस्टर

अगर आधा दिन बीतने पर ही आप खुद को सुस्त महसूस करने लगते हैं और फिर इससे आपका काम प्रभावित होने लगता है, तो आप अपने दिन की शुरुआत में एक चम्मच नारियल का तेल पी सकते हैं।

सुबह एक चम्मच नारियल का तेल पीने से आपको दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में सुस्ती को दूर करने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच नारियल का तेल पीकर कर सकते हैं।

स्किन बनती है ग्लोइंग

इन सब अलग नारियल का तेल पीना आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। दरअसल, नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग नजर आने लगती है। ऐसे में अच्छी स्किन के लिए आप इस तरीके को अपना सकते हैं।