भारत

Maharashtra में आज से संवाद यात्रा निकालेगी भारतीय जनता पार्टी

Rahul Kumar Rawat
Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी आज से राज्य में जनसंवाद यात्रा निकालेगी। राज्य के कुल 750 जगहों पर पार्टी सम्मेलन करेगी। पार्टी के नेता इस यात्रा के जरिए विपक्ष द्वारा फैलाए गए फेक नरेटिव को एक्सपोज़ करने का काम करेंगे। साथ ही सरकार द्वारा घोषित योजनाओं के लाभ के बारे में बताते हुए अपने वोट बैंक पर निशाना साधेंगे। भाजपा की यात्रा 9 अगस्त से शुरू होगी, जो 11 अगस्त तक चलेगी।

पार्टी अध्यक्ष की थी घोषणा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसकी घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि संवाद यात्रा के दौरान पार्टी 750 जगहों पर सम्मेलन करेगी। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को जनता तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया जाएगा। जनसंवाद यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी का पूरा जोर महाराष्ट्र के विदर्भ में होगा।

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक था। कांग्रेस ने विदर्भ में शानदार वापसी की है। तो भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर की सीट छोड़कर सभी सीटें विदर्भ में हार गई है। यही वजह है कि जनसंवाद यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी विदर्भ क्षेत्र में ज्यादा जोर देगी। पार्टी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस अमरावती जिले में संवाद यात्रा में शिरकत करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले वर्धा और भंडारा में भाग लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।