भारत

PM Modi ने कोलकाता में भगवद गीता पाठ कार्यक्रम के लिए दीं शुभकामनाएं, गीता को बताया सार्थक जीवन जीने का मार्ग

Desk News

PM Modi ने रविवार को कोलकाता में आयोजित 'लोक गाथा गीता पाठ' कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए विशाल जनसमूह द्वारा भगवद गीता का पाठ करने से न केवल सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा बल्कि देश की विकास यात्रा में ऊर्जा का संचार भी होगा। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में कार्यक्रम के दौरान लगभग एक लाख लोग सामूहिक रूप से भगवद गीता का पाठ करने के लिए जुटेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों को दिए अपने संदेश में प-PM मोदी ने भारतीय विचारों और संस्कृति में गीता द्वारा प्रस्तावित मार्गों के बहुलवाद की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, गीता द्वारा प्रस्तावित मार्गों का बहुलवाद भारतीय विचारों और संस्कृति के लिए सर्वोत्कृष्ट है।

  • PM मोदी ने कोलकाता में आयोजित लोक गाथा गीता पाठ कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं
  • भगवद गीता का पाठ करने से न केवल सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा बल्कि देश की विकास यात्रा भी होगी
  • कार्यक्रम के दौरान लगभग एक लाख लोग सामूहिक रूप से भगवद गीता का पाठ करने के लिए जुटेंगे
  • गीता द्वारा प्रस्तावित मार्गों का बहुलवाद भारतीय विचारों और संस्कृति के लिए सर्वोत्कृष्ट है- PMO

PM ने गीता को बताया जीवन जीने का मार्ग

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बुधवार को घोषणा की थी कि PM मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में श्रीमद्भगवद गीता को व्यापक ज्ञान और सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करने वाला एक व्यावहारिक मार्गदर्शक बताया। उन्होंने जीवन की चुनौतियों से निपटने में गीता की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, गीता जीवन की चुनौतियों से निपटने में आपके हाथ में मौजूद एक सूत्र के रूप में भी काम करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।