राजनीतिक

अन्नू टंडन के नामांकन के बाद डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Desk News

Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिपंल यादव (Dimple Yadav) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संविधान बदलने के प्रयास को एकजुटता के साथ विफल किया जा सकता है।
गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन के नामांकन के मौके पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्रीमती यादव ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव में हम सबको एक होना पड़गा। पूरे जोश और होश के साथ यह चुनाव लड़ना पड़गा। भाजपा के सफाये के साथ ही संविधान को बचाया जा सकता है।

Highlights:

  • गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन के नामांकन के मौके डिंपल यादव मौजूद थी।
  • इस दौरान सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालो मे भाजपा सरकार ने देश का वातावरण खराब किया है।

Dimple Yadav का रोड शो

उन्नाव में चौथे चरण के चुनाव में 13 मई को वोट डाले जायेंगे। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन ने रोड शो निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्नू के समर्थन मे मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने रोड शो से पहले जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद उन्होंने शहर में रामलीला मैदान से रोड शो शुरू किया जो कलेक्ट्रेट जाकर समाप्त हुआ।

इस दौरान सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि पिछले 10 सालो मे भाजपा सरकार ने देश का वातावरण खराब किया है। रोजगार और नौकरी के मामले मे यह सरकार जीरो रही है। उन्होंने कहा '' हम सभी जानते हैं कि 2024 का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि वर्तमान में देश के जो हालात है, जिन परिस्थितियो मे है वो अच्छे नहीं है। पिछले 10 सालो में देश का वातावरण बिगड़ है। आज चाहे हमारा युवा वर्ग हो, हमारे किसान हों, या माता बहनें हों। सब अपने आप को पिछड़ समझ रहे हैं। क्योंकि जिस विकास कार्य का वचन दिया गया था पिछले 10 साल की सरकार ने कुछ नहीं किया है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश युवाओं का प्रदेश हैं। लेकिन रोजगार और नौकरी के मामले मे जीरो है। भाजपा सरकार जीरो टॉरलेन्स की बात करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। युवाओं को भी मायूस करने का काम इस सरकार ने किया है। सरकार भर्ती निकालती है लेकिन बाद में निरस्त कर दी जाती है। यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। इन्हीं सब कमियों के चलते यह सरकार डगमगायेगी।

किए बड़े-बड़े दावे

श्रीमती यादव रोड शो करने हेलीकॉप्टर से अकरमपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंची थी। यहां से वह सीधे वकीलों के रामलीला मैदान पहुंची। वहां पर पहले से मौजूद हजारों की संख्या मे मौजूद सपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा आप लोग चाहेंगे तो सरकार बदल जाएगी। अच्छे दिन और 15 लाख रुपए खाते मे आने का दावा करने वाली सरकार ने आज उन्हीं लोगों को बर्बाद करने का काम किया है। रात के समय किसान आवारा जानवरों को ताक रहे है, और उनके खेतों के फसलों को नष्ट कर रहे हैं। हमारा युवा फौज की नौकरी करता था। देश की सेवा करता था लेकिन इस सरकार ने अग्नि वीर लाकर के हमारे युवाओं को भी मायूस करने का काम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।