राजनीतिक

Draupadi Murmu: मुंबई में 29 जुलाई को विधानभवन में विधायकों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Pannelal Gupta

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 जुलाई को राज्य विधान परिषद के शताब्दी समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र विधानमंडल को संबोधित करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और उच्च सदन की उपसभापति नीलम गोरहे ने बुधवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

Highlights

  • राष्ट्रपति Draupadi Murmu 29 जुलाई को विधायकों को करेंगी संबोधित
  • शताब्दी समारोह के अवसर पर महाराष्ट्र विधानमंडल जाएंगी राष्ट्रपति Draupadi Murmu
  • महाराष्ट्र शाखा द्वारा प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

राष्ट्रपति Draupadi Murmu 29 जुलाई को विधायकों को करेंगी संबोधित

अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और उच्च सदन की उपसभापति नीलम गोरहे ने बताया कि विधान भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले इस समारोह में वर्तमान विधायकों और विधान पार्षदों के साथ-साथ 172 पूर्व विधान परिषद सदस्य भी शामिल होंगे। नार्वेकर और गोरहे ने कहा कि इस अवसर पर 19 फरवरी, 1921 को अस्तित्व में आई विधान परिषद के इतिहास पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

महाराष्ट्र शाखा द्वारा प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार

राहुल नार्वेकर ने बताया कि इसी प्रकार, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की महाराष्ट्र शाखा द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ भाषण' और 'सर्वश्रेष्ठ विधायक' पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। ये पुरस्कार 2018 से लंबित हैं। पीठासीन अधिकारी नार्वेकर और गोरहे ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह "राज्य विधानमंडल की शानदार विरासत में एक स्वर्णिम अध्याय" जोड़ेगा।

सभापति के रिक्त पद को भरने प्रयास किए जा रहे- अध्यक्ष नार्वेकर

विधान परिषद के सभापति के रिक्त पद को भरने में हो रही देरी के बारे में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र विधान परिषद की शताब्दी के अवसर पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।