राजनीतिक

Jyotiraditya Scindia: गुना से पहली बार भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत

Pannelal Gupta
Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश की गुना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहली बार जीत दर्ज की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस उम्मीदवार को 5.40 लाख मतों के अंतर से परास्त किया।

Highlights

  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत
  • 5.40 लाख मतों के अंतर से किया परास्त
  • मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सफाया

ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) की जीत

ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं और उन्हें भाजपा ने गुना से पार्टी का उम्मीदवार बनाया।

सिंधिया को कितने वोट मिले?

इस बार के लोकसभा चुनाव में सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) को 9 लाख 23 हजार 302 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 5 लाख 40 हजार 929 मतों के अंतर से परास्त किया। राज्य में लोकसभा की 29 सीट हैं और सभी सीटों पर भाजपा को बड़ी बढ़त हासिल हुई है। अब तक 13 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिन पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, 16 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सफाया

इस चुनाव में कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई है। लोकसभा के इस चुनाव में राज्य के कई दिग्गज पिछड़े हुए हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया प्रमुख हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।