राजनीतिक

Congress: मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा, कांग्रेस की सरकार बनने पर दिया जाएगा आधी आबादी को उनका पूरा हक

Pannelal Gupta

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला सशक्तीकरण को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को पूरा सम्मान देने के साथ ही आधी आबादी को उनका पूरा हक दिया जाएगा।

Highlights

  • मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा
  • Congress की सरकार में दिया जायेगा आधी आबादी को उनका पूरा हक
  • हर गरीब महिला के बैंक खाते में एक साल में एक लाख रुपये आएंगे- मल्लिकार्जुन खड़गे
  • कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया

Congress:'नारी न्याय' लिखेगा महिला सशक्तीकरण का नया अध्याय'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा 'नारी न्याय' लिखेगा महिला सशक्तीकरण का नया अध्याय। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को दूर करने, उनके अधिकारों को बनाए रखने और उन्हें मज़बूत बनाने का संकल्प लिया है। महालक्ष्मी गारंटी योजना लागू कर इसी साल एक जुलाई से हर महीनें, कांग्रेस ने प्रत्येक गरीब परिवार को बिना शर्त 8,500 रुपये नकद हस्तांतरण करने का संकल्प लिया है। इस तरह हर गरीब महिला के बैंक खाते में एक साल में एक लाख रुपये आएंगे जिससे उन्हें पढ़ाई, दवाई, कमाई की सहूलियत मिले।'

Congress ने 5 योजनाओं का ऐलान किया-

    • महालक्ष्मी गारंटी
    • आधी आबादी-पूरा हक
    • शक्ति का सम्मान
    • अधिकार मैत्री
    • सावित्री बाई फुले हॉस्टल

इंडिया गठबंधन ने 30 लाख सरकारी पदों को भरने का प्रण लिया है-  खड़गे

खड़गे ने कहा कि Congress की सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरा हक दिया जाएगा जिसके तहत इस 15 अगस्त से इंडिया गठबंधन ने 30 लाख सरकारी पदों को भरने का प्रण लिया है। इसी कड़ में महिलाओं के लिए केंद, सरकार की आधी 50 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित होगी। कांग्रेस सुनिश्चित करेगी कि उच्च पदों जैसे न्यायाधीशों, सरकार के सचिवों, उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों, कानून अधिकारियों और बोर्ड निदेशकों पर अधिक महिलाओं की नियुक्ति हो।'

Congress 'नारी शक्ति के लिए कांग्रेस का प्रयास'

नारी शक्ति का सम्मान जरुरी बताते हुए खड़गे ने कहा 'कांग्रेस फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आशा, आंगनवाड़ी, मिड-डे मील रसोइया आदि के वेतन में केंद्र, सरकार का योगदान दोगुना करेगी। और 2,500 से अधिक आबादी वाले गावों में अतिरिक्त आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति करेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या दोगुनी कर 14 लाख अतिरिक्त नौकरियां सृजित करेगी। कांग्रेस कामकाजी महिलाओं के लिए सावित्री बाई फुले हॉस्टल नेटवर्क बढ़ाकर दोगुने हॉस्टल स्थापित करेगी जिससे उन्हें नौकरी करते वक्त रहने की सुरक्षित छत प्राप्त हो सके।

Congress महिलाओं को उनके अधिकारों पर शिक्षित करेगी- खड़गे

कांग्रेस प्रत्येक पंचायत में शिक्षा के लिए पैरा-लीगल के रूप में एक'अधिकार मैत्री' नियुक्त करेगी जो महिलाओं को उनके अधिकारों पर शिक्षित करेगी और उनके कानूनी अधिकार दिलाने में सहयोग करेगी।' खड़गे ने कहा 'महिलाओं ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, अभी आखरी चरण बाकि है। इस बार नारी शक्ति बचाओ' के लिए नहीं आत्म सम्मान' के लिए कांग्रेस को चुन रहीं हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।