राजनीतिक

Saryu Roy: झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय JDU में हुए शामिल

Pannelal Gupta

Saryu Roy: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जेडीयू की सदस्यता ली है. वो जमशेदपुर पूर्वी सीट से MLA हैं।

Highlights

  • झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय JDU में हुए शामिल
  • JDU के अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई
  • Saryu Roy ने भाजपा से दिया था इस्तीफा

JDU के अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई

झारखंड के पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय(Saryu Roy) जदयू में शामिल हो गए हैं. पटना में उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थामा है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दरअसल सरयू राय ने 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

Saryu Roy जमशेदपुर पूर्वी से विधायक

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है. वे जमशेदपुर पूर्वी से विधायक हैं. जदयू में शामिल होने के दौरान झारखंड जदयू के अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य मौजूद थे।

आगामी चुनाव जमशेदपुर पूर्वी से JDU के टिकट पर लड़ेंगे

सरयू राय विधानसभा का आगामी चुनाव जमशेदपुर पूर्वी से जदयू के टिकट पर लड़ेंगे। इसकी प्रबल संभावना है कि इस सीट पर उन्हें भाजपा का समर्थन मिले। जदयू का केंद्र के साथ-साथ बिहार में भी भाजपा से तालमेल है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भी तालमेल के तहत भाजपा इस सीट पर समर्थन का फैसला ले सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।