भारत

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने अंगदान के लिए की अपील, जागरुकता अभियान को बताया जरुरी

Desk News

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने बुधवार को कहा कि लोगों को अंगदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक पैमाने पर जागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता है क्योंकि अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों में लिवर, किडनी और अन्य अंग प्रतिरोपण नहीं हो पाता। राष्ट्रपति ने यहां 'इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बायलरी साइंसेज' के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और कहा कि एहतियाती स्वास्थ्य देखभाल पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने अंगदान के लिए जागरुकता अभियान चलाने को जरुरी बताया है
  • राष्ट्रपति ने कहा कि एहतियाती स्वास्थ्य देखभाल पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, यह कहा जा सकता है कि लिवर शरीर को सुरक्षा देता है
  • उन्होंने कहा, ILBS लिवर संबंधी बीमारियों को रोकने में अहम योगदान दे सकता है

ILBS जागरूकता में दे सकता है योगदान- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, यह कहा जा सकता है कि लिवर शरीर को सुरक्षा देता है। देश में लिवर से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं और उनके कारण होने वाली बीमारियां देश में चिंता का विषय हैं। उन्होंने आगे कहा कि ILBS लिवर संबंधी बीमारियों को रोकने में अहम योगदान दे सकता है। अंग उपलब्ध नहीं होने के कारण बहुत से मरीजों में लिवर, किडनी और अन्य अंगों का ट्रांसप्लांट नहीं हो पाता है। राष्ट्रपति ने कहा, दुर्भाग्य से समय-समय पर अंगदान से जुड़ी अनैतिक प्रथाएं भी सामने आती रहती हैं। इन समस्याओं का समाधान करना एक जागरुक समाज की जिम्मेदारी है। अंगदान के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे देश में बड़े पैमाने पर अधिक से अधिक जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने चिकित्सकों से कहा कि वे अपना भी ख्याल रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।