भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, पीली साड़ी में आईं नजर

Desk Team

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (7 फरवरी) को दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के सुविधाजनक सफर का आनंद लिया। इस सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Highlights:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (7 फरवरी) को दिल्ली मेट्रो के सुविधाजनक सफर का आनंद लिया
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर में आई नजर
  • उनकी इस यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर में आई नजर

मीडिया समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी इस वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं। बता दें कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था। इसके साथ ही राष्ट्रपति की इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के कई अधिकारी दिख रहे हैं, जो उन्हें मेट्रो के संचालन को लेकर जानकारी दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।