भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

Saumya Singh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया है। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने उन्हें पुरस्कार सौंपा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया।

Highlight : 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 
  • राष्ट्रपति मुर्मू को 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया
  • यूपी CM योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी ने दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च सम्मान 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई।"

सीएम योगी और डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सम्मान भारत और फिजी के बीच की दीर्घकालिक मित्रता और मजबूत संबंधों का प्रतीक है। यह सम्मान दोनों देशों के मध्य आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई।

देश के लिए गौरवशाली क्षण- CM धामी

राष्ट्रपति को सर्वोच्च सम्मान मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, "देश के लिए गौरवशाली क्षण! महिलाशक्ति की सशक्त प्रतीक, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया जाना प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। राष्ट्रपति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई। यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है।"
बता दें कि इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फिजी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। फिजी प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।