भारत

त्रिपुरा : अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के आरोप में चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Saumya Singh

त्रिपुरा : अगरतला रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। सरकारी रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपियों की मदद करने के लिए एक भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।

Highlight : 

  • चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
  • अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का आरोप 
  • आरोपियों की मदद करने पर एक भारतीय दलाल भी गिरफ्तार

अवैध रूप से आरोपी भारत में दाखिल हुए

बता दें कि, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मीम सुल्ताना (23), रुबैया सुल्ताना उर्फ ​​आशा (20), रितु बेगम (28), ज्योति खातून (20) के रूप में हुई है, जो सभी बांग्लादेश की निवासी हैं और दलाल मोहम्मद काशेम मिया (24) जो त्रिपुरा के सिपाहीजाला का निवासी है। सरकारी रेलवे पुलिस ने अगरतला स्टेशन पर गिरफ्तारियां की। कथित तौर पर आरोपी बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे।

कुछ बांग्लादेशी महिलाएं अहमदाबाद जाने वाली थीं

जांच में पता चला कि कुछ बांग्लादेशी महिलाएं अहमदाबाद जाने वाली थीं, जबकि अन्य ट्रेन से पुणे जाने की योजना बना रही थीं। जीआरपी ने कहा कि मोहम्मद कासिम मिया ने इन व्यक्तियों को भारत में अवैध प्रवेश और यात्रा में मदद की। जीआरपी ने अगरतला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने तेज किए प्रयास

इस अवैध आव्रजन अभियान में शामिल नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे की जांच चल रही है। यह घटना अवैध आव्रजन की मौजूदा चुनौतियों और कड़े सीमा नियंत्रण उपायों की आवश्यकता को उजागर करती है। अधिकारियों ने ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।