भारत

Wayanad Hadsa : आर्मी, एयरफोर्स, नेवी समेत 1,200 कर्मी बचाव के लिए तैनात

Abhishek Kumar

Wayanad Hadsa : केरल के वायनाड में अत्यधिक बारिश और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई है। कई स्थानों पर बाकी जगहों से संपर्क टूट गया है। ऐसे में तीन वेली पुलों के निर्माण के लिए आर्मी की मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के कालम तैनात किए गए हैं।

Wayanad Hadsa :1,200 कर्मी बचाव के लिए तैनात

केरल के वायनाड में अत्यधिक बारिश और भूस्खलन के कारण भारी तबाही हुई है। कई स्थानों पर बाकी जगहों से संपर्क टूट गया है। ऐसे में तीन वेली पुलों के निर्माण के लिए आर्मी की मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप के कालम तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ की चार टीम, आर्मी के चार कालम, नेवी की एक टीम, तटरक्षक बलों की तीन यूनिट, अग्निशमन सेवाओं, राज्य पुलिस स्थानीय इमरजेंसी रिस्पांस टीम समेत लगभग 1,200 कर्मी राहत और बचाव अभियान में 24 घंटे कार्य कर रहे हैं।

Wayanad Hadsa : उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज को क्षतिग्रस्त पुल के दूसरी ओर बचाव और भूमि मार्ग से आवाजाही प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त संसाधन भेजे जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के दोनों नियंत्रण कक्ष 24 घंटे से निगरानी कर रहे हैं और राज्य को प्रत्येक संभव सहायता प्रदान की जा रही है। 31 जुलाई को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड से 145 करोड़ की राशि राज्य सरकार को प्रदान कराई गई है।

Wayanad Hadsa : केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पहले सुपर साइक्लोन आया था, जिसमें 10 हजार लोगों की मौत हुई। आज हम जीरो मौत के स्तर पर पहुंच गए हैं। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए किया जा रहा काम, तकनीक का उपयोग, आपदा प्रबंधन में दी जा रही राशि का प्रभाव है। भारत सरकार की विभिन्न संस्थाओं ने पेड़ लगाने का काम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।