अन्य राज्य

NCP विधायक आव्हाड के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर FIR दर्ज, भगवान राम को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

Desk Team

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हड के खिलाफ उनकी एक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को यहां कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक मामला दर्ज किया गया।

विश्रामबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर इकाई के प्रमुख धीरज घाटे की एक शिकायत के आधार पर, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आव्हड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अव्हाड ने दो दिन पहले तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि भगवान राम मांसाहारी थे।

शिरडी में बुधवार को राकांपा के एक कार्यक्रम में राकांपा विधायक आव्हड ने कहा था, "वह (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे। वह हमारे, बहुजनों के थे। आप (भाजपा) हमें शाकाहारी बना रहे हो, (लेकिन) हम राम के उदाहरण को मान रहे हैं और मटन खा रहे हैं।"

जितेंद्र अव्हाड ने दी सफाई
'बहुजन' शब्द का उपयोग महाराष्ट्र में पारंपरिक तौर पर हिंदू समाज के गैर-ब्राह्मण वर्गों के लिए किया जाता है। विधायक आव्हड ने बाद में कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह खेद व्यक्त करेंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है।