उत्तर प्रदेश

Bijnor के Tejpal Singh के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड! 26 साल की नौकरी में ली 1 छुट्टी

Desk Team

Bijnor Tejpal Singh News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले तेजपाल सिंह इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल तेजपाल सिंह ने अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। ये रिकॉर्ड उन्होंने छुट्टी (Bijnor Tejpal Singh News) न लेने का कायम किया। बता दें तेजपाल सिंह ने पिछले 26 सालों में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी ली है।

पूरे 26 साल में केवल एक छुट्टी ली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स के बारे में आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये है कौन? तो चलिए अब हम आपको आगे इसके (Bijnor Tejpal Singh News) बारे में वह सब कुछ बताएंगे। दरअसल इस शख्स का नाम तेजपाल सिंह है। तेजपाल सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। तेजपाल सिंह ने प्रशिक्षु (Bijnor Tejpal Singh News) क्लर्क के तौर पर द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में काम करना शुरू किया। तब तक शायद उन्हें भी नहीं मालूम था कि वह अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए। उन्होंने साल 1995 में ज्वाइन की थी मगर अभी तक उन्होंने सिर्फ 1 ही छुट्टी कंपनी से ली है।

कौन हैं तेजपाल सिंह ?

जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर 1995 को तेजपाल सिंह ने प्रशिक्षु क्लर्क के रूप में उत्तर प्रदेश की द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नौकरी जॉइन की थी। कंपनी की साप्ताहिक छुट्टियों और त्यौहारी छुट्टियों को मिला दें तो साल में लगभग 45 छुट्टियां मिलती हैं। लेकिन तेजपाल ने 1995 से 2021 तक सिर्फ एक ही छुट्टी ली। ये इकलौती छुट्टी उन्होंने 18 जून 2003 को ली थी, जब उनके छोटे भाई प्रदीप कुमार की शादी हुई थी। तेजपाल सिंह द्वारा बनाया गया (Bijnor Tejpal Singh News) छुट्टी ना लेने का रिकॉर्ड 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया है। तेजपाल का संयुक्त परिवार है। उनके दो छोटे भाई हैं। पूरा परिवार एक साथ रहता है। तेजपाल के स्वयं के चार बच्चे हैं- दो लडक़े और दो लड़कियां। तेजपाल सिंह हमेशा समय पर (Bijnor Tejpal Singh News)ऑफिस पहुंचते हैं और समय पर वापस। लेकिन स्वेच्छा से कभी छुट्टी नहीं लेते। उत्तर प्रदेश के रहने वाले तेजपाल सिंह का यह अनोखा रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में सुर्खियों का विषय बना हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।