वायरल न्यूज़

एक बार फिर से हुआ कछुए और खरगोश का रेस, वायरल वीडियो में देखें इस बार किसने मारी बाजी…

Khushi Srivastava

Rabbit and Tortoise Race: आपको बचपन में पढ़ाई गई कछुए और खरगोश की कहानी याद होगी, जिसमें कछुआ और खरगोश के बीच एक दौड़ होती है। इस कहानी में खरगोश अपने अधिक आत्मविश्वास के चलते हार जाता है, (Rabbit and Tortoise Race) जबकि कछुआ अपनी धीमी लेकिन निरंतर गति से जीत हासिल करता है। इस कहानी का उद्देश्य हमें यह सिखाना था कि जीवन में मेहनत और धैर्य का महत्व कितना होता है, (Rabbit and Tortoise Race) और हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। हाल ही में, (Rabbit and Tortoise Race) यह कहानी एक वास्तविकता में बदल गई जब वास्तव में एक कछुए और एक खरगोश के बीच दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का परिणाम क्या रहा,(Rabbit and Tortoise Race) यह वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है।

इस बार रेस में किसने मारी बाजी?

वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग एक कछुए और एक खरगोश के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। जैसे ही दोनों प्रतियोगियों को दौड़ने के लिए ट्रैक पर उतारा जाता है, (Rabbit and Tortoise Race) खरगोश तेजी से दौड़ता है। लेकिन थोड़ी दूर दौड़ने के बाद वह रुक जाता है। दूसरी ओर, कछुआ अपनी धीमी गति से लगातार आगे बढ़ता रहता है। दर्शक दोनों को चीयर कर रहे हैं। वीडियो में एक महिला खरगोश को दौड़ने के लिए प्रेरित भी करती है, (Rabbit and Tortoise Race) लेकिन खरगोश कुछ दूर दौड़ने के बाद फिर से रुक जाता है। इस बीच, कछुआ अपनी धीमी गति से रेस पूरी कर लेता है और इस दौड़ प्रतियोगिता का विजेता बनता है। यह दृश्य कहानी के मूल पाठ के अनुसार बिल्कुल सही है, (Rabbit and Tortoise Race) जहां कछुआ एक बार फिर से अपनी धैर्य और मेहनत के बल पर जीत हासिल करता है।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Courtesy: @TheFigen_ (x)

यह दिलचस्प वीडियो @TheFigen_ नाम के एक्स  हैंडल से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "खरगोश और कछुए की कहानी वास्तविक जीवन में परखी गई।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 40 मिलियन लोगों ने देखा (Rabbit and Tortoise Race) और पसंद भी किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने कछुए और खरगोश की दौड़ से जुड़े अन्य वीडियो भी शेयर किए हैं। साथ ही, (Rabbit and Tortoise Race) कहानी से मिले सबक को लेकर भी कई यूजर्स ने टिप्पणी की है। कुछ ने लिखा कि यह कहानी पूरी तरह से सही है और इसमें कुछ भी काल्पनिक नहीं है, (Rabbit and Tortoise Race) जबकि अन्य ने मजाक करते हुए कहा कि शायद कहानी लिखने वाले ने पहले ही कछुए और खरगोश की दौड़ देख ली होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।