पटना : वर्तमान केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक के नेतृत्व में 8 जनवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर एक विशाल कैंडल-मार्च निकाला गया। कैंडल-मार्च जी.पी.ओ. गोलंबर से आरम्भ होकर स्टेशन गोलंबर ,बुद्धा स्मृति पार्क, पर समाप्त हुई।
राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के चलते समस्त श्रमिक समुदाय घोर निराशा में है और जिस प्रकार सरकार द्वारा चरणब तरीके से श्रमिकों के अधिकारों को छीना जा रहा है, इसका व्यापक असर संगठित एवं असंगठित दोनों क्षेत्रों के कामगारों पर पड़ रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा है कि पुरे देश में चारों ओर अराजक स्थिति व्याप्त है जो आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, छंटनी, मंहगाई,घोटाला आदि के शक्ल में आम जान मानस के बीच व्याप्त है। कैंडल-मार्च में प्रदेश इंटक के वरीय महासचिव श्रीनंदन मंडल, महासचिव आलोक रंजन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद,संगठन मंत्री अखिलेश पाण्डेय, युवा इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार,सी.एल.यू. के धर्मेन्द्र कुमार, प्रभात सिन्हा, भूपेश गुप्ता शामिल थे।