लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बिहार : रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर, नीतीश पड़े फीके पर मोदी मैजिक बरकरार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जारी मतगणना में प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जारी मतगणना में प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि यह प्रारंभिक दौर है। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना की स्थिति में बताया गया है कि 243 सीटों में से 242 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर आगे दिख रही है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 
राजग में शामिल विकासशील इंसान पार्टी सात सीटों पर आगे है। इधर, महागठबंधन में राजद सबसे अधिक 59 सीटों पर जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। वामपंथी दल 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजग से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोकजनशक्ति पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रारंभिक रूझानों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 
बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से राजग 122 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के रुझानों में भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। 
महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, भाकपा 3 और माकपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है। आयोग के अनुसार बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम तीन सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
राजद नेता तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी जदयू के राजकुमार राय से 3,183 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव राघोपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे बने हुए हैं। 
भाजपा की श्रेयसी सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी से 2,333 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा 6,200 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि परसा सीट से जदयू के चंद्रिका राय 1,144 मतों से पीछे चल रहे हैं। 
बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन कांग्रेस के लव सिन्हा से 3,126 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी 8,301 मतों से आगे चल रहे हैं। धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह 1,916 मतों से आगे चल रही हैं। मोकामा से अनंत सिंह 6,365 मतों से आगे चल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।