बिहार चुनाव: LJP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भाजपा के बागियों को JDU के खिलाफ उतारा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बिहार चुनाव: LJP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भाजपा के बागियों को JDU के खिलाफ उतारा

लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जद(यू) के लिए मुकाबले को मुश्किल बनाना चाहती है। 
लोजपा ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर जद(यू) को हराने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के लिए वोट डालने का मतलब बिहार को ‘तबाह’ करना होगा। 
लोजपा ने कहा कि ये 42 उम्मीदवार जिन सीटों पर किस्मत आजमाएंगे वे उन 71 सीटों में से हैं जिन पर 28 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होना है। लोजपा ने बिहार भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं। 
लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जद(यू) चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी। 
पार्टी राजनीतिक वजहों से कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतार सकती है जहां भाजपा ने भी प्रत्याशी उतारे हों। हालांकि पासवान की पार्टी इससे बचने का ही प्रयास करेगी। लोजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पसंद में ऊंची जाति और दलित उम्मीदवारों दोनों पर विश्वास जताया है। 
LJP candidate list 2020
1. शेखपुरा- इमाम गजाली
2. डुमरांव- अखिलेश कुमार सिंह
3. करगहर- राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह
4. बेलहर- अर्चना कुमार उर्फ बेबी यादव
5. सिकंदरा (सुरक्षित)- रविशंकर पासवान
6. चेनारी (सुरक्षित)- चंद्रशेखर पासवान
7. झाझा- डॉक्टर रविंद्र यादव
8. तारापुर- मीना देवी
9. कुटुम्बा (सुरक्षित)- सरूण पासवान
10. बरबीघा- डॉक्टर मधुकर कुमार
11. अगरपुर- डॉक्टर मृणाल शेखर
12. चकाई- संजय कुमार मंडल
13. संदेश- श्वेता सिंह
14. बाराबट्टी (सुरक्षित) रेणुका देवी
15. गोविंदपुर- रणजीत यादव उर्फ रणजीत प्रसाद
16. नवादा- शशि भूषण कुमार
17. मोकामा- सुरेश सिंह निषाद
18. सूर्यगढ़ा- रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह
19. मसौढ़ी (सुरक्षित)- परशुराम कुमार
20. रफीगंज- मनोज सिंह
21. नोखा- डॉक्टर कृष्ण कबीर
22. जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
23. कुर्था- भुवनेश्वर पाठक
24. बेलागंज- रामाश्रय शर्मा उर्फ पुण्यदेव शर्मा
25. राजपुर (सुरक्षित)- निर्भय कुमार निराला
26. अतरी- अरविंद कुमार सिंह
27. दिनारा- राजेंद्र सिंह
28. ब्रह्मपुर- हुलास पांडेय
29. पालीगंज- उषा विद्यार्थी
30. धोरैया (सुरक्षित)- दीपक कुमार पासवान
31. इमाकगंज (सुरक्षित)- श्रीमति शोभा
32. शेरघाटी- मुकेश कुमार यादव
33. जमालपुर- दुर्गेश कुमार सिंह
34. टिकारी- कमलेश शर्मा
35. अगिगांव (सुरक्षित)- राजेश्वर पासवान
36. सासाराम- रामेश्वर चौरसिया
37. जहानाबाद- इंदू देवी कश्यप
38. सुल्तानगंज- नीलम देवी
39. ओबरा- डॉक्टर प्रकाश चंद्र
40. नवीनगर- विजय कुमार सिंह
41. घोसी- राकेश कुमार सिंह
42. मखदुमपुर (सुरक्षित)- रानी कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।