छठ का प्रसाद खाने निकली किशोरी के साथ चंडी में सामूहिक दुराचार की घटना घटी। पीड़िता थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वह अपने प्रेमी के साथ मंगलवार की शाम चंडी आयी थी। चंडी डीह पर गांव के चार बदमाशों ने मिलकर दुष्कर्म किया। चंडी- सरमेरा एसएच-78 के किनारे घटना घटी। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने एक घंटे की खोजबीन के बाद खेत से अस्तव्यस्त हालत में किशोरी को बरामद कर थाने ले आयी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता की मां को सूचित किया। पीड़िता थाने में अपनी मां को आपबीती सुनाई।
पूरा मामला
बिहार के नालंदा जिले में 23 वर्षीय एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीड़िता मंगलवार को अपने पुरुष मित्र के साथ छठ पूजा के ‘खरना का प्रसाद’ खाने गई थी। गुरुवार सुबह उसकी मेडिकल जांच के बाद थरथरी गांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह चंडी-समेरा स्टेट हाईवे 78 पर अपने दोस्त के साथ बैठी थी, तभी चार लोग आए और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने कपल के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने कहा, आरोपी ने चाकू की नोक पर लड़की के दोस्त को बंदी बना लिया और उसके साथ मारपीट की।
प्रेमी समेत पांच पर मामला दर्ज
इस बीच पीड़िता की मां ने लड़के पर अपनी बेटी के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। उसने दावा किया कि मंगलवार शाम को वह उसे बाइक पर ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपराध किया। उसने साजिश और अपराध में शामिल होने के लिए तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।अधिकारी ने कहा, हमने बुधवार शाम को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
किशोरी के दोस्त ने घटना की दी जानकारी
किशोरी के प्रेमी ने भागकर इस घटना की सूचना अपने कुछ दोस्तों को दी। उसके एक दोस्त ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर युवक के दोस्त व थाना पुलिस की टीम किशोरी की बरामदगी के लिए बताए गए स्थल पर पहुंच गई। एक घंटे ढूंढने के बाद किशोरी को बरामद किया गया। आरोपितों में एक टेम्पो चालक है। सभी बदमाश फरार है। एक आरोपित के बारे में बताया जा रहा है कि वह लड़कियों को बहला फुसला कर किसी के हाथों बेच दिया करता है।