भारतीय जनता पार्टी जमुई के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह को बेगूसराय जिला भाजपा का प्रभारी बनाये जाने पर जमुई भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया ! पंचायती राज मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास सिंह 1996 से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ में पदाधिकारी, प्रदेश युवा मोर्चा में लगातार चार सत्र सदस्य सहित संयोजक का कार्यभार के अलावे किसान मोर्चा प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में बेहतरीन कार्य करते हुए संगठन का विस्तार किये !
कार्यकर्ताओ ने बधाई देते हुए कहा कि विकास सिंह सिर्फ संगठन के दायित्वों को ही सफलता पूर्व नही निभाया,बल्कि जिला पार्षद के रूप में खैरा से 2011 से 2016 तक जनता द्वारा दी गयी जिम्मेवारी को सेवा के यूपी में ईमानदारी से करते रहे ! पंचायती राज बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में जनप्रतिनिधियों के आवाज़ को बुलंद करने का सराहनीय कार्य करते रहे ! और पिछले दो सत्र में लखीसराय, शेखपुरा सहित बांका जिले में प्रभारी के रूप में कार्य कर् चुके श्री विकास को इस बार बेगूसराय जैसे बड़े जिले जिसमे 7 विधानसभा है उसकी जिम्मेवारी नेतृत्व ने दिया है ! इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को बहुत बहुत आभार !
बधाई देने वालो में क्रीड़ा मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिवाकर चंद्रवंशी, मृत्युंजय सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, बिरेन्द्र शर्मा, कुणाल सिंह, महामंत्री विनय पाण्डेय, अजय पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, योगेंद्र पासवान, झाझा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय अग्रहरि, राजेश कुमार, रोहित सिंह अन्य कार्यकर्ताओ ने श्री सिंह को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद अर्पित किया !