पटना : पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार ने श्रद्धासुमन व्यक्त करते हुये कहा की आज देश ने अनमोल रत्न को खोया है। लता मंगेशकर एक सुर संग्राम की एक ऐसा योद्धा थी जो उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है। आज भारत ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया हैए आज पुरा देश शोक में डुबा है।
पूर्व कांग्रेस बिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजली व्यक्त करते हुये कहा आज देश शोकाकुल हैए लता मंगेशकर का संगीत की दुनिया में योगदन अतुलनीय रहा है। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
कांग्रेस नेता शंकर स्वरूप पासवान एवं कांग्रेस प्रदेश समिति के सदस्य सुजीत कुमार सिन्हा ने कहा की बचपन से ही सुनता आ रहा हुं कि लता मंगेशकर के स्वर में मॉ सरस्वती का आर्शीवाद है, उनका कुछ वरदान है। संयोग देखिये की सरस्वती पूजा के विर्सजन के दिन ही उनका शरीर उनका साथ छोड़ गया। लता मंगेशकर कोई एक नाम नहीं है। वे हमारे लिये विशेषण बन चुकी है। अनगिनत मधुर स्वरों का संसार और आगे एक विरासत छोड़ गयी।