गया जिला लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुआ थाना क्षेत्र के वर्मा पंचायत के रामाबिगहा गांव में बलात्कार एवं हत्या के शिकार हुए पीड़ित परिवार से मिला।
प्रति निधि मंडल ने पीड़ित परिवार से तथ्यों की जानकारी ली एवं सांत्वना दिया साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलायाlजिला अध्यक्ष ने बताया कि लोजपा प्रतिनिधि मंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सांसद चिराग पासवान जी के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी लिया है।
जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह नेकहा कि बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है यही स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री ही गृह विभाग देख रहे हैं। इन दिन प्रतिदिन की अपराधिक घटनाओं की वजह से लोगों का स्थानीय प्रशासन से भरोसा उठता चला जा रहा है।
यदि स्थानीय पुलिस इस निर्मम और हृदय विदारक घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कानूनी कार्यवाही नहीं करती है तो हम आगे की कार्रवाई के लिए सड़क से संसद तक तक जाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय जरूर दिलाएंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह महिला जिला अध्यक्ष मीना देवी लोजपा नेता ठाकुर सुमन सिंह जिला उपाध्यक्ष भोला पासवान प्रखंड अध्यक्ष भोला पासवान आदि उपस्थित थे।