बिहार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए है, जिसके बाद लोगों में काफी दहशत फैली हुई हैं। सभी लोग एहतियात बरतते हुए घरों से बाहर निकल गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल का काठमांडू था।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना सहित दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। आज भूकंप सुबह 7. 58 बजे आया था। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।
नेपाल में पहले भी आ चूका भूकंप
हालांकि, भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, जिस वजह से कई लोगों को इसका आभास नहीं हुआ था। आज रविवार का दिन हैं, अधिकांश लोग आज के दिन अपने घरों में रहते हैं, लेकिन भूकंप की ख़बर से सभी में हड़कंप मच गया हैं। पिछले महीने ही नेपाल में भूकंप महसूस किये गए थे, जबकि भारत के कुछ हिस्सों में काफी समय से आए दिन भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।