पटना कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का एससी डिपार्टमेंट का अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऑफिस इंचार्ज के राजू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का एससी एसटी माइनॉरिटी एवं अल्पसंख्यक विभाग एवं ओबीसी विभाग का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आरा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद राय अधिवक्ता की अध्यक्षता में बैठक कर बधाई एवं शुभकामना दी गई।
किसान कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजेश लिलोटिया कांग्रेस के कुशल संगठन करता दिल्ली प्रदेश के जनप्रिय नेता एवं कमजोर गरीब तबकों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले कर्मठ योद्धा है एवं के राजू एक आईएएस अफसर के रूप में ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के साथ आम जनता की सेवा करते हुए राजनीति में कांग्रेस पार्टी के माध्यम से प्रवेश कर एसी डिपार्टमेंट का पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ऑफिस इंचार्ज के रूप में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं आगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी ओबीसी माइनॉरिटी एसटी डिपार्टमेंट के कोऑर्डिनेटर के रूप में कांग्रेस पार्टी में संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उपरोक्त आईसीसी के नेताओं को तहे दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दी बधाई देने वाले कांग्रेस नेताओं में बिहार प्रदेश कांग्रेश विधि एवं मानवाधिकार विभाग के महासचिव सत्य प्रकाश राय बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के सचिव शिव शंकर चौबे भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के सचिव विजेंद्र यादव , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरुण सिंह ,भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र ओझा, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रतन धमालिया,भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अफजल हुसैन चांद वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबन पांडे, राजगोपालन तिवारी, भोजपुरी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक राम, भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक चौधरी कांग्रेसी नेता विजय चंद्र पाठक, भोजपुर जिला पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष सुंदर पांडे उर्फ बिजली बाबा,अरुण चौधरी अधिवक्ता , राम सिंह कुशवाहा ललन कुशवाहा, हरिद्वार से खुर्शीद आलम राजकुमार दास,राम शब्द सिंह ,रघुराज ओझा, बेलाल अहमद ,जलील अहमद आदि थे