पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकासात्मक कार्य ठप हो गए है। एनडीए की सरकार विपक्ष एवं गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं।
राज्य में शिक्षक, छोटे-छोटे कर्मचारी हड़ताल पर है, लेकिन राज्य सरकार हड़ताल पर बैठे लोगों से बात करना मुनासिब नहीं समझ रही हैं। दिन पर दिन घोटाले सामने आ रहे हैं, जिसे सरकार दबा रही है। जिन लोगों ने लालू प्रसाद के घोटाले को उजागर कर जेल में बंद करावाया वही लोग के शासन में घोटाले ही घोटाले नजर आ रही है।
लालू-राबड़ी के शासनकाल का जो काम हुआ वही दिख रहा है। पहले राष्ट्रपति शासन लगाया जाता था लेकिन अब 2005 के बाद से एक बार राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा नहीं की गई। यह सब राज्य की जनता देख रही है।
साथ ही राबड़ी ने गंगा नदी पर बन रहे गांधी सेतु पर बन रहे पुल में भी घोटाले की आशंका जताई। गांधी सेतु में दो नंबर का स्टील एवं खराब क्वालिटी की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें, गांधी सेतु उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ता है।