बिहार : सीएए पर लोगों का भ्रम दूर करने वैशाली पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलान कर कहा है कि बिहार में भाजपा के जदयू के साथ गठबंधन अटूट है और नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जायेगा। बिहार में कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे है कि एनडीए में अंदर ही अंदर टूट है। लेकिन उन्हें अपना भ्रम दूर कर लेना चाहिए।
एनडीए का गठबंधन अटूट है। इसमें किसी तरह की कोई शंका की गुंजाइस नहीं है। शाह ने कहा कि बिहार विधान सभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। वहीं उन्होंने अपने संबोधन के दौरान टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
36 मंत्रियों को 6 दिनों के भीतर कश्मीर भेजना घबराहट का संकेत : मनीष तिवारी
उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी और कांग्रेस सीएए पर गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने और आपसी वैमनस्य पैदा करने का काम कर रही है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी बताएं कि क्या मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर गलत किया।
कांग्रेस कहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा तो कत्लेआम होगा। लेकिन आप सभी ने देखा कि इन दोनों मामलों पर विपक्ष को देश की जनता ने क्या जवाब दिया। शाह ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जो भी देश विरोधी नारा लगाएगा उसे किसी हाल में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी बीजेपी और पीएम मोदी के सपनो को पूरा करने में अपना पूरा सहयोग करें।


Download Android App
Download iOS App



