बिहार की सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने का की कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। वे खुद मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलना चाहते थे। उन्हें किसी ने नहीं बुलाया था। अगर कोई मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है, तो कोई कैसे मना करेगा।
भाजपा के लिए काम कर रहे है किशोर
सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। वह एक व्यवसायी है और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग करते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर आजकल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काम कर रहे है। उन्होंने परोक्ष रूप से जदयू के पूर्व अध्यक्ष आर सी पी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा के एक एजेंट को तो पार्टी से बाहर कर दिया गया है। प्रशांत किशोर ने अभी हाल में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की थी। जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि किशोर जल्द जदयू में शामिल हो सकते हैं।मुख्यमंत्री कुमार ने भी मीडिया से कहा था कि वह प्रशांत किशोर से नाराज नहीं हैं।