भारत में काफी समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार तेजी दर्ज की जा रहे है जिससे आम आदमी की जेब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। कई राज्यों में ईंधन की आसमान छूती कीमतें शतक लगा चुकी है। बिहार में भी ईंधन के बढ़ते भावों ने मुख्य विपक्षी दल आरजेडी को सरकार पर निशाना साधने का मौका दिया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि को बिहार का विशेष पैकेज बताया।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ” बिहार को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिया गया विशेष पैकेज है।पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि से लोग परेशान हैं।”
ड़बल इंजन सरकार द्वारा बिहार को दिया गया विशेष पैकेज pic.twitter.com/V58bmncFTG
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 24, 2021
बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी चीज की जानकारी नहीं रहती। उन्हें यह भी पता नहीं होगा कि बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत एक सौ रुपये से अधिक हो गई है।
ड़बल इंजन सरकार के ट्रब्लिंग मल्टीपल नुक़सान
पेट्रोल 100 पार सरकार कह रही, किया अहसान
पूँजीपतियों के फ़ायदे ख़ातिर, जनता करे भुगतान pic.twitter.com/4MmcPZLBFs— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 23, 2021
उल्लेखनीय है कि बिहार के 27 जिलों में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर एक सौ रुपये से अधिक हो गई है। लोगों का मानना है कि पेट्रोल डीजल में हो रही मूल्य वृद्घि के कारण सभी चीजों की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है।