पटना , (पंजाब केसरी) : चिराग के नेतृत्व में तेजी से गोलबन्द हो रहा है अतिपिछड़ा जमायत। यह 36% आबादी वाला अतिपिछड़ा जमायत 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बिहार में बदलाव की राजनीति की शुरुआत किया है। इसी कड़ी में आज लोजपा-(रा) के राज्य मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कानू हलवाई संघर्ष सेना फाउंडेशन के पूरे बिहार के प्रतिनिधि आज अनेकों दलों से अपना रिस्ता तोड़कर लोजपा-(रा) में शामिल हो गए। कार्यक्रम की अध्य्क्षता चन्द्र शेखर साह,संचालन संजीव कानू ने किया। सभी प्रतिनिधियों का स्वागत लोजपा-(रा) के महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्षा श्रीमती अंजू गुप्ता ने किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि अतिपिछड़ों के हितों की रक्षा करने वाली एकमात्र पार्टी लोजपा-(रा) और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान है। चिराग पासवान ने अतिपिछड़ों के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के ऐतिहासिक कार्य-योजना तैयार किया है। चिंता मत कीजिए 2025 में सरकार बनाइए सबों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। समारोह को युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव,पार्टी के प्रदेश सचिव सह कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, ललन साह,गोपाल प्रसाद साह,चंद्रभूषण कानू, राजेन्द्र प्रसाद, संदीप गुप्ता, गुड्डू कानू,आनंद कुमार बिट्टू, अजय कानू, शिवनाथ साह, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता ने सम्बोधित किया।