BREAKING NEWS

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा सत्र 27 मार्च तक बढ़ाया गया, ये है वजह ◾Bihar News: CM नीतीश कुमार को फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी, सूरत से शख्स को किया गिरफ्तार ◾ कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने किया दावा- सत्ता में मुख्यमंत्री के रूप में फिर से लौटूंगा◾यूपी: छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आरोपी युवक की तालाब में डूबने से मौत, गर्माया माहौल ◾अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस का PM मोदी से 100वां सवाल- हम सौदा करने के लिए तैयार नहीं◾SC की कमेटी होगी "क्लीन चिट कमेटी", JPC पर कोई 'डील' नहीं : कांग्रेस◾बंगाल में DA की मांग को लेकर 30 मार्च को सामूहिक अवकाश पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी◾दिल्ली बजट में राज्य के लोगों को बड़ी सौगात, 'बनेंगे 3 डबल डेकर फ्लाईओवर' ◾इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना से किया निलंबित◾ पाकिस्तान के PTI नेता आतिफ मुनसिफ खान की कार पर रॉकेट से हमला, 10 की मौत, 2 घायल ◾Kangana Ranaut ने फिर लिया Diljit Dosanjh से पंगा, बोलीं- गिरफ़्तारी का अगला नंबर तुम्हारा है....◾NTCA ने राज्य को दिए निर्देश,पर्यटकों के लिए सप्ताह में एक दिन बंद रहेगा टाइगर रिजर्व◾Bilkis Bano Case: सुप्रीम कोर्ट बिल्कीस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ का गठन करने को तैयार◾देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, 'एक हजार से अधिक नये लोग हुए संक्रमित' ◾22 मार्च का दिन इतिहास में महत्वपूर्ण, तीन साल पहले कोविड-19 के मद्देनजर PM मोदी ने लगाया था ‘जनता कर्फ्यू’◾22 मार्च इतिहास का महत्वपूर्ण दिन, तीन साल पहले कोविड-19 के मद्देनजर PM मोदी ने लगाया था ‘जनता कर्फ्यू’◾CM केजरीवाल ने कहा, मनीष सिसोदिया के कार्यों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा◾LOC के पास लगेगी शारदा मां की प्रतिमा, अमित शाह कार्यक्रम को करेंगे संबोधित◾LOC के पास स्थापित होगी शारदा मां की मूर्ति, कार्यक्रम को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह◾वेंकैया नायडू का बड़ा बयान, कहा- 'पश्चिम की कुछ ताकतें भारत के विकास को पचा नहीं पा रही' ◾

लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है: डॉ. सत्यानंद शर्मा

सासाराम,(पंजाब केसरी): लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के संगठित शक्ति से पार्टी का मजबूत संगठन तैयार हुआ है। संगठन के बल पर 2025 में हम सरकार बनायेंगे और चिराग पासवान मुख्यमंत्री होंगे।

यह बात आज लोजपा-(रा.) के द्वारा सासाराम के "कुशवाहा" भवन में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रा.) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि लोजपा-(रा.) को  तोड़ने का प्रयास जितना बार किया गया,पार्टी उतना ही मजबूती से सबल हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के मई माह से लेकर 2021 तक में पांच बार लोजपा को तोड़कर हमारे नेता चिराग पासवान को झुकाने का प्रयास किया। लेकिन चिराग पासवान झुके नही,उलटे इनके पार्टी को तीसरें नम्बर की पार्टी बना दिया। तब इनको नैतिकता, गठबंधन-धर्म या राजनैतीक आदर्श का याद नही आता था। आज जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू टूट रहा है तब नैतिकता की दुहाई दे रहे है।

आगे इन नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार 2014 में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हुए थे लेकिन देश की जनता ने ऐसा सबक इनको सिखाया जो इतिहास बन गया। लोकसभा चुनाव में मात्र एक सीट जीते,एक सीट नालन्दा बेईमानी करके जीते। अब पुनः विपक्षी एकता का नौटंकी कर रहे है। प्रधानमंत्री बनना चाहते है। बिहार तो सम्भल नही रहा है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार पूरे बिहार में व्याप्त है। बाढ़ और सूखाड़ से जनता बदहाल है।बिहार और बिहार की जनता की चिंता नही है। स्वार्थ की राजनीति के लिए विपक्षी एकता के नाम पर दिल्ली घूम रहे है।

 कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्य्क्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह और संचालन वकील पासवान ने किया।सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव दिलीप यादव,अनुसूचित जाती/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय पासवान, चुनचुन पासवान,पार्टी के नेता राजीव रंजन टूटल,जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष छोटे पासवान,जिला लेबर सेल के अध्यक्ष लल्लू पाण्डेय,जिला महिला सेल की अध्य्क्ष रीना देवी,चन्द्रभान पासवान, टुनटुन पाण्डेय, रविशंकर कुशवाहा, चंद्रमा यादव,विकास पासवान,अमित पासवान,डॉ. गिरेन्द्र सिंह,शाहिल पासवान ने सम्बोधित किया।