बिहार के लखीसराय में आज सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के हलसी थाना क्षेत्र में एक सूमो और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर में 6 लोगो की मौत हो गई। घटना में चार अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की कुछ लोग एक सूमो पर सवार होकर पटना से जमुई जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा गांव के समीप विपरित दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सूमो में जोरदार टक्कर मार दी। हलसी के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया की इस दुर्घटना में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए।
बिहार : नवनिर्वाचित मुखिया की मारकर हत्या, एंबुलेंस में सवार होकर आए बदमाश
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जमुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को पटना रेफर कर दिया गया है। ट्रक पर रसोई गैस सिलेंडर लदा है। उन्होंने बताया की घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सभी मृतक जमुई के नवडीहा गांव रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।