रांची : मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना व मिशन मोदी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो. कमाल खान से मिला। मिशन मोदी ने कमाल खान से मिलकर अल्पसंख्यक समुदाय के समस्याओ से अवगत कराया। कमाल खान ने कहा कि, अल्पसंख्यक समुदाय में समस्या है तो उसका समाधान भी है। नरेंद्र मोदी आज अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बेहतर कार्य कर रहे है।
नरेंद्र मोदी से आज अल्पसंख्यक वर्ग खुश है। मिशन मोदी के कार्यकर्ता घर – घर जाकर अल्पसंख्यक समाज मे फैलाई गई भ्रातियां दूर करे। आयोग अध्यक्ष ने मिशन मोदी के सदस्यों को अल्पसंख्यको के हित मे किये जा रहे है कार्यों की डायरी भी दी। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा की अल्पसंख्यक समुदाय ने देश को बहुत कुछ दिया है।
अल्पसंख्यक देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। खुराना ने कहा कि, अल्पसंख्यक आयोग व मिशन मोदी संयुक्त रूप से अल्पसंख्यक के विकास कार्यो को अल्पसंख्यकों तक ले जाएगी।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि, आज सबका साथ सबका विकास का नारा परिपूर्ण हो रहा है। मिशन मोदी के 11 सदस्यीय दल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जकी अहमद खान, युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा,जसप्रीत सिंह नागी, भूपिंदर सिंह जग्गी, हरजिंदर सिंह, अबुजर गफ अरी, मो. अरमान, मो. सार्क, राशिद इमरान, तबरेज खान थे।