भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बिहार प्रदेश के द्वारा मोदी जनसेवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन गया जिला के नगर प्रखंड चंदौती के महादलित बस्ती में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए विकास कार्यों एवं केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताई गई।
खास करके प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के बारे मे लोगों को विस्तृत रूप से बताई गई ।इस कार्यक्रम के पूर्व चुरी पंचायत के जमुने गांव में संगोष्ठी कर स्वास्थ्य कार्ड के बारे में एवं उनके लाभ के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताई गई। वहां पर मौजूद उपस्थित लोगों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक इस योजना के बारे में जानकारी लेने का काम किए।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा बिहार प्रदेश प्रमोद कुमार चौधरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती,जिला अध्यक्ष गजेंद्र दास, जिला मीडिया प्रभारी ई०अमित कुमार पासवान, महामंत्री विनोद पासवान,गया शहर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार साथ ही जिला मूल कमिटि के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मंत्री संतोष ठाकुर, डॉ० राजकुमार प्रसाद, विनोद शर्मा,रंजीत कुमार, अनिल पासवान,श्रवण मांझी, उपेंद्र पासवान,विजय चौधरी, सफिक मियां सहित दर्जनों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।