लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगा राजग : राजनाथ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगा राजग : राजनाथ

व्यक्तियों ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में समस्तीपुर, उजियारपुर, खगड़या और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के करीब दस हजार कार्यकताओं ने भाग लिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दावा किया कि होने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगा। श्री सिंह ने यहां दलसिंहसराय में आयोजित भाजपा शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि देश में फिर से श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।

साथ ही लोकसभा चुनाव में पुन: भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि गठबंधन भाजपा की मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी केंद्र में गठबंधन दलों के साथ मिलकर ही सरकार का गठन किया जायेगा और गठबंधन के घटक दलों को पूरा सम्मान दिया जायेगा। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत आज कमजोर देश नहीं है बल्कि श्री मोदी के नेतृत्व में उसने अधिकांश देशों के साथ अपने बेहतर संबंध बनाया है।

उन्होंने पाकिस्तान की चर्चा करते हुए कहा कि पड़सी देश अपनी नापाक हरकतें बंद करें नहीं तो सर्जिकल स्ट्राइक की तरह आगे भी भारतीय सेना कारवाई करती रहेगी। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व मे राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह गंठबंधन वंशवाद और भ्रष्टाचारियो का है, जिसे लोकसभा चुनाव मे जनता सबक सिखायेगी। सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पार्टी के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेन्द, यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राज्यसभा सांसद आर। के। सिन्हा, राकेश सिन्हा, बिहार भाजपा के संगठन प्रभारी नागेंद, जी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में समस्तीपुर, उजियारपुर, खगड़या और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के करीब दस हजार कार्यकताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।