देश को नागपुर की नारंगी और हैदराबाद की बिरयानी से बचाने की जरूरत : सीपीआई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

देश को नागपुर की नारंगी और हैदराबाद की बिरयानी से बचाने की जरूरत : सीपीआई

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने संबोधित किया।

पटना : गांधी मैदान में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की आयोजित भाजपा हराओ देश बचाओ रैली में विपक्षी दलों के निशाने पर केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकार रही। विपक्षी दलों ने रैली के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लडऩे का आह्वान किया। रैली को संबोधित कर सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने गरीबों के हक की लड़ाई को और तेज करने पर बल देते हुए कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है। नागपुर की नारंगी-आरएसएस और हैदराबाद की बिरयानी-ओवैशी से देश को बचाने की जरूरत है। केन्द्र की सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी है। आरएसएस का खोखला राष्ट्रवाद और घोषित किये जा रहे संविधान के खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी।

उन्होंने कहा कि संकट के दौर से गुजर रहे देश का जिम्मेवार वही लोग हैं जिन्हें आजादी से कोईलेना-देना नहीं। जज्बात, धर्म व जाति की राजनीति करने वालों के कारण संकट उत्पन्न हुआ है। विक्टोरिया जिन्दाबाद का नारा लगाने वाले आज सत्ता की कुर्सी पर बैठे हैं। गौवध, लव-जिहाद, घर वापसी के नाम पर देश में उन्माद फैलाया जा रहा है। राफेल खेल नहीं लूट है। इसमें प्रधानमंत्री का सीधा हाथ है। सीबीआई के जो नये डायरेक्टर बनाये गये हैं उस पर सीबीआई के अधीन 11 मुकदमे है। बाढ़-सुखाड़ अधिकारियों को लूट का साधन बन चुका है। भाजपा द्वारा पार्टियों को तोडऩे का साजिश किया जा रहा है। उ न्होंने कहा कि विपक्षी दलों से सीटों के सवाल पर नहीं भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ें। जनता नोट के जगह वोट का बौछार करे।

1555680410 285

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाम नवी आजाद ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है जो थम नहीं रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, महंगाई आमसान छू रही है। प्रधानमंत्री एवं इनके मंत्री इन सवालों पर कुछ बोलते नहीं। सीमा पर कितने फौज मारे गये ओर केन्द्र की सरकार ने क्या किया? जवाब देना चाहिए। आज जो महंगाई बढ़ी है उसका मुख्य कारण नोटबंदी है। नोटबंदी एवं जीएसटी से 35 लाख लोगों का रोजगार चला गया। कांग्रेस की सरकार में 11 प्रतिशत इम्पोट होता था आज 17 प्रतिशत हो रहा है। एक तरफ चाइनीज समान का इम्पोट कर उस पर मेक इन इंडिया का लेवल लगाकर जनता को बरगलाया जाता है। स्कील इंडिया पीछे चला गया। स्टार्ट अप इंडिया के तहत दस करोड़ में 357 करोड़ ही खर्च हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश में डिजिटल इंडिया में क्रांति लाने का काम किये। एक साल के अन्दर डिजिटल इंडिया के आईबी सेक्टर से 56 हजार मुलाजिमों को हटाया गया।

लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने रैली को संबोधित कर कहा कि भाजपा ने जनता के ईमान और विश्वास को कुचल दिया। 2014 में 42 वादे किये थे। गरीब के हाथ से लोकतंत्र छिना जा रहा है। आजादी की सारी कुर्बानी को खतरे में डाल दिया गया। नोटबंदी के कारण तीन लाख लघु उद्योग ठप हो गया। भाजपा के गंगा सफाई योजना के तहत गंगा की सफाई नहीं हुई। आज गंगा का जल जहर बन गया है जो पीने लायक नहीं रहा। भाजपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार में देश हादसा साबित हुआ। जनहित की आवाज को दबाने की साजिश हो रही है। राफेल चोरी पकड़े जाने पर अब सीनाजोरी कर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन वैसी हो जो सत्ता पाने के लिए नहीं आन्दोलन करने वाली होनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चुनाव लडक़र सत्ता हासिल किये और विश्वासघात कर साम्प्रदायिक ताकतों के साथ चले गये। बिहार आन्दोलन का प्रयोगशाला रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार में भाजपा और आरएसएस को छूट दे रखी है।

हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होना समय की पुकार है। अगर एक नहीं हुए तो इसका फायदा भाजपा उठा लेगा। उन्होंने विपक्षी दलों से संकल्प लेने की बातें कर कहा कि सभी अपने प्रस्तावों में गरीब एवं मजदूरों को वाजिब हक दिलाये जाने की बात को रखें। बाहर जाकर काम करने वाले अनु. जाति ए वं जनजाति के लोगों को वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जाता है इस पर रोक होनी चाहिए। लाभुक पदों को त्याग कर विपक्ष एकजुट हों। एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीपी त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता ने 27 वष्र्पा की उम्र वाले युवा ने ता तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष का नेता बनाकर फिर से यह साबित कर दिया कि बिहार की जमीन आन्दोलन का गढ़ है।

1555680412 286

सपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसादयादाव ने कहा कि देश को विदेश घुमने वाला प्रधानमंत्री मिला है। जिसे गरीब व किसान की चिंता नहीं केवल विदेश घुमने की चिंता है। पक्ष से ज्यादा मजबूत विपक्ष है। बिहार में किसानों पर जजिया टैक्स लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवाद का मुखौटा पहन रखे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री जोगी कहते हैं साम्राज्यवाद नहीं राष्ट्रवाद चाहिए। केन्द्र की सरकार तीन टांग पर खड़ा-धु्रवीकरण, आस्था एवं झूठ। राजद नेता तनवीर हसन ने कहा कि केन्द्र सरकार सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है।

सीबीआई मजाक का मुद्दा बन गया है। न्यायपालिका पर अधिकार जमाने का काम किया जा रहा है। सीपीआई नेता जिग्नेश ने कहा कि गुजरात संधियों का नहीं है। बिहार और गुजरात के मजदूर एक हैं। गुजरात में बिहारी मजदूरों के साथ हुई बदसलूकी पर न तो प्रधानमंत्री और न ही उनके मंत्रियों ने कुछ बोला। प्रधानमंत्री के पास झूठ और वादा के शिवा कुछ नहीं है। किसानों की आत्महत्या रूक नहीं रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलों को एक प्लेटफार्म पर आना यह साबित करता है कि भाजपा को जबरदस्त मुकाबला देते हुए देश में हराने का काम किया जायेगा। रैली को सीपीआई नेता पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार,डी. राजा, सुधाकर रेडडी, कन्हैया कुमार, राजद के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।