बिहार : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने आज कहा कि यह कानून किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं बल्कि उनके पक्ष में है और इससे किसी वर्ग को डरने की जरूरत नहीं है।
श्री जायसवाल ने स्थानीय राजेंद, भवन में नागरिकता संशोधन कानून 2019‘भारतीयता की प्रतिध्वनि’ विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता कानून विधेयक किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है। इससे किसी वर्ग को डरने की जरूरत नहीं है, यह पूरी तरह भारतीयों के पक्ष में है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से कोई भी भारतीय अपनी नागरिकता नहीं खोऐगा। इस कानून के माध्यम से भारत के तीन पड़सी देशों में अत्याचार का शिकार बने एवं पीड़ति अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में जो भारतीय अल्पसंख्यक रूप में थे और धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए उन्हें भारत नागरिकता नहीं देगा, तो कौन देगा।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने गरीबों के लिए किए कार्यों से जनमत को अपने पक्ष में किया है। कांग्रेस पार्टी के लोग जब जनमत को अपने पक्ष में नहीं कर पा रहे हैं तो एक खास वर्ग के लोगों को गुमराह कर समाज में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं।
श्री जायसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यक शरणार्थियों को केन्द, सरकार नागरिकता जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें, यह सरकार की प्राथमिकता है।
भाजपा सांसद ने कहा कि इस कानून को लेकर कांग्रेस देश की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक ने इन देशों के अल्पसंख्यक एवं प्रताड़तों के लिए भारत आने पर नागरिकता देने की वकालत की थी जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरा कर रहे हैं।
श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब यमन से बाहर निकाले गए लोगों को भारत लाये थे जिसमें करीब 95 प्रतिशत मुस्लिम थे उस समय किसी ने इस पर सवाल नहीं उठाया था और अब लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन कानून का उद्देश्य उन लोगों को नागरिकता देना है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़गानिस्तान में धार्मिक अत्याचार का सामना कर रहे हैं। इस कानून के जरिए 31 दिसंबर 2014 तक आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को अवैध शरणार्थी नहीं बल्कि भारतीय नागरिक का दर्जा दिया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरी सहनी ने की। संगोष्ठी को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा, विधायक जीवेश कुमार, संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी समेत कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।