हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास करना है : नीतीश कुमार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास करना है : नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड के द्वारा सोमवार को 11 सीटों के लिए वर्चुअल रैली की। इस रैली में नीतीश कुमार जी ने अपने पिछले 15 सालों में किए गए कामों का ब्यौरा दिया। व आने समय में किए जाने वाले कामों के बारे में बताया।

जनता दल यूनाइटेड के द्वारा सोमवार को 11 सीटों के लिए वर्चुअल रैली की। इस रैली में नीतीश कुमार जी ने अपने पिछले 15 सालों में किए गए कामों का ब्यौरा दिया। व आने समय में किए जाने वाले कामों के बारे में बताया।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार  ने सात निश्चय के दूसरे चरण में लिए गए लक्ष्यों के बारे में भी बताया। इस दौरान पार्टी के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  नीतीश कुमार जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पहले मंत्री विनोद कुमार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया फिर आगे संबोधित करते हुए  कहा कि जनता ने 2005 से हमें काम करने का अवसर दिया है हमारा उद्देश्य न्याय के साथ विकास है इसके लिए हमने काम किया है।
दुनिया भर में जो कोरोना वायरस फैला है, उससे देश और राज्य भी अछूता नहीं है। इसके रोकथाम के लिए प्रदेश में उम्दा काम हुआ है। सभी गाइडलाइंस का पालन करके और बिहार की स्थिति को देखकर हमने उचित कदम उठाए हैं।15 लाख लोगों के रहने – खाने का इंतजाम किया और हरेक के ऊपर 5300 रुपया खर्च किया।
21 लाख गरीब परिवारों के खाते में 1 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। हम लोगों को सजग रहना है सचेत रहना है, अभी चुनाव हैं तो सबसे मेरा अनुरोध है सतर्क रहें, सचेत रहें। कोरोना से बचने के लिए मास्क का उपयोग जरूर करें। 92 लाख 63 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
19 जिलों के 21 लाख 86 हजार परिवारों को 6-6 हजार की सहायता दी। आपदा पीड़ितों के लिए पहले कोई काम होता था? बोलने वाले तो बोलते रहेंगे लेकिन क्या हमसे पहले किसी ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कोई काम किया था? अब  तक 21 लाख 86 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों को मदद की है।
1 हजार 312 करोड़ रुपया लोगों को पहुंचाया है। बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद की। इस बार 20 लाख एकड़ की फसल को नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए 970 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। श्री कुमार  ने आगे कहा कि स्त्री और पुरुष दोनों कार्य करेंगे तो विकास तेजी से होता है।
ऐसे ही बिहार का विकास इतनी तेजी से हुआ है। हम तो चाहते हैं कि राज्यसभा, लोकसभा में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण हो। ये हमने किया है और महिलाओं को भी टिकट दिया है। 15 साल पति – पत्नी के राज का था। तब इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी 1 महीने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग जाते थे।
हमने मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की अब 1 महीने में औसतन 10 हजार लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराने जाते हैं। वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेकर जीविका योजना शुरू की। महिलाओं को जागृत किया और लक्ष्य रखा। कम से कम 10 लाख स्वयं सहायता समूह समूह तो बने हीं अब तक 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। सेवा ही हमारा धर्म है हम बिहार के विकास के लिए काम करते हैं प्रचार करने की हमारी आदत नहीं है।बिहार की विकास दर डबल डिजिट करीब 10 प्रतिशत के दर से हमने ग्रोथ किया।
गांव-गांव में विकेंद्रीकरण के साथ विकास किया है। हम ऐसी नीतियां बना रहे हैं जिससे प्रदेश के लोगों को बाहर कमाने नहीं जाना होगा लोगों को यहीं रोजगार मुहैया करवाया का रहा हैहर वर्ग हर तबके के उत्थान के लिए हमने कार्य किया है। जो अनुसूचित जाति के लोग हत्या और अन्य चीजों के शिकार होते हैं उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान हम कर रहे हैं। ये प्रावधान देश के कानून के अंदर है लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं।
अल्पसंख्यक समुदाय के लिए लोग बात करते हैं वोट लेते हैं लेकिन कोई कुछ नहीं करता है। भागलपुर दंगे के बाद किसने क्या किया लेकिन हम लोगों ने आयोग बनाया। इनके लिए योजना बनाई हर दंगा पीड़ित परिवार को पहले 2500 और अब 5000 की राशि दी जाती है। समाज में झूठ फैलाकर तनाव पैदा करना कुछ लोगों का धंधा है। हम लोगों ने समाज में हर तरह से प्रेम और शांति का माहौल स्थापित किया है।
हमने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए काम किया। परित्यकता महिलाओं के लिए 25 हजार रुपए दिए। हुनर-ए-औजार कार्यक्रम में अल्पसंख्यक महिलाओं के प्रशिक्षण का काम किया है।मदरसों के अनुदान में बढ़ोत्तरी कर अन्य शिक्षकों के समान वेतन  दिया जा रहा है।
मिडिल स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की बहाली की गई। विश्वविद्यालयों में उर्दू को बढ़ावा देने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई।पहले क्या हाल था सड़क का, कानून की क्या स्थिति थी, पहले शाम के बाद कोई बाहर नहीं निकलता था। हमने सड़कें बनवाईं, हर गांव को सड़क से जोड़ दिया। उनके रख-रखाव की भी व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि  कृषि व जल जीवन हरियाली मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि  हमारे यहां करीब 22 लाख लोग वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। हर घर हमने बिजली पहुंचा दी। अब खेती के लिए किसानों हेतु अलग से फीडर लगवाए जा रहे हैं। कृषि रोड मैप बढ़ाकर हम लोगों ने उपज बढ़ाई है। हमने 7 निश्चयों के अलावा अन्य योजनाएं भी चलाईं। हमने जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया।
जिसमें सभी का योगदान मिला, लोग शामिल हुए 18 हजार किमी. से ज्यादा लंबी मानव श्रृंखला बनी।  24 सितंबर को यूएन ने अपने काम के बारे में बताने के लिए बुलाया। हमने अपने काम को /यूएन के सामने रखा। युवाओं के रोजगार की बात लोग कर रहे हैं पिछले 15 सालों में कुल 6 लाख 8 हजार 893 युवाओं को भर्ती किया गया है। दुनिया में कहीं भी सभी को सरकारी क्षेत्र में नौकरी नहीं मिल सकती।
इसलिए लोगों की बातों से सचेत रहें। लोग बोल रहे हैं कैबिनेट का मीटिंग करवा के 10 लाख नौकरी दे देगा। अरे कोई पूछे उनसे कैबिनेट का मीटिंग भी होता था जी? हम लोगों को कहेंगे ऐसे झूठों से सचेत रहिये। आगे मौका मिलेगा तो पहले के 7 निश्चय पर काम तो करेंगे ही, आगे सात निश्चय – 2 पर काम किया जाएगा।
एनडीए की ओर से और जो बातें आएंगी तो वो भी जोड़ेंगे। युवा शक्ति बिहार की प्रगति द्वारा हम संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाएंगे। नई टेक्नोलॉजी की भी पढ़ाई कराएंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर शुरू किया जाएगा। युवाओं को ट्रेनिंग देंगे कि उसे बिहार से बाहर न जाना पड़े, स्किल व उद्यमिता के लिए अलग से विभाग बनाएंगे। सशक्त महिला-सक्षम महिलाष् द्वारा महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
हर वर्ग की महिला को उद्यमिता के लिए ऋण व अनुदान दिया जाएगा। शिक्षा में इंटर व ग्रेजुएशन पर महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देंगे। स्थानीय प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। किसानों के लिए हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाएंगे ये हमारे सात निश्चय – 2 का हिस्सा है। गांव के लिए ष्स्वच्छ गांव – समृद्ध गांवष् द्वारा हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे।
ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन का इंतजाम करेंगे। पशु व मत्स्य संसाधनों का विकास होगा। शहरों के लिए ष्स्वच्छ शहर- विकसित शहरष् द्वारा शहरों में वर्षा जल के निकास का काम किया जाएगा। वृद्ध जनों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण हर शहर में किया जाएगा। शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास में रहने का इंतजाम किया जाएगा। सुलभ संपर्कता में माध्यम से ग्रामीण सड़कों को विशेष स्थानों से जोड़ा जाएगा। जिससे लोग कम से कम समय में लोग जरूरी जगहों पर पहुंच सकें। शहरों में ट्रैफिक की समस्या के लिए फ्लाईओवर व बायपास का निर्माण कराएंगे। सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा द्वारा मनुष्यों के साथ पशुओं के लिए भी बेहतर स्वास्थ्य की व्यवस्था करेंगे।
टेली मेडिसिन के माध्यम से लोग अपने पशु की समस्या का हल प्राप्त कर सकेंगे। इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। हर अस्पताल को प्रखंड के अस्पताल से लिंक किया जाएगा ताकि हर किसी को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो जाये। समाज में प्रेम का भाईचारे का सद्भावना का माहौल रहे।
हम लोगों के काम को देखकर या आने वाले समय में जो कार्य हमने सोचे हैं इसे देखकर हमे सपोर्ट करें। कुछ लोग हैं जो समाज में विवाद पैदा करना चाहते हैं। पर्यावरण पर संकट लाते हैं। हमने पर्यावरण के लिए काम किया। महिलाओं की मांग पर शराबबंदी लागू की।
बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ काम किया। हम समाज के विकास के लिए काम करते हैं। राज्य के अलावा केंद्र सरकार ने भी उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि योजना जैसे कई योजनाओं के तहत बिहार के किसानों और गरीबों को लाभ पहुंचाया है।जनता मालिक है। अगर आपको काम पसन्द है तो सपोर्ट कीजिये और आपको लगता है कि हमारा काम पसन्द नही है तो अपना निर्णय लें।
नीतीश कुमार ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि  दूसरे लोगों में कोई दम नहीं है ये लोग समाज में भ्रम पैदा करके समाज को बांटना चाहते हैं। हमारा काम समाज को एक करना, उन्हें मिलाना है।
हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है, और कुछ लोगों के लिए बेटा-बेटी पत्नी ही परिवार है।नई पीढ़ी के लोगों को पिछले 15 सालों की जानकारी नहीं है, उन्हें उस दौर के अराजकता से अवगत करवाना हमारा काम है। काम के आधार पर आंकलन करके, सब समझ कर ही अपना मतदान कीजिये। और हां, मास्क पहनकर ही वोट डालने जाइयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।