बिहार के कद्दावर नेता और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर जुबानी हमला किया है। दरअसल, पप्पू यादव ने राज्य में प्रस्तावित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 का कड़ा विरोध जताया है।
उन्होंने कहा कि वह इस कानून के खिलाफ हाईकोर्ट व उच्चतम न्यायालय तक जाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो इस कानून के खिलाफ जन आंदोलन भी करेंगे। यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार लगातार जन विरोधी कानून सदन में ला रही है।लोगों को सोशल मीडिया पर लिखने व आंदोलन करने पर रोक लगा रही है।
उन्होंने कहा कि मिजोरम से बिहारियों को भगाया जा रहा है। कोई उनकी सुधि लेने वाला नहीं है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भाई दिनेश, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, राजू दानवीर व अन्य मौजूद थे। अब देखते है कि पप्मू यादव इस बार बिहार सरकार के खिलाफ अपना कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।