बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना का काम जल्द से जल्द शुरू करें। श्री कुमार के समक्ष यहां नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने पटना मेट्रो रेल परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल
प्रस्तुतीकरण के क्रम में श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पटना मेट्रो परियोजना से संबंधित अब तक की प्रगति से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर से संबंधित भूमि अधिग्रहण की दिशा में भी समुचित कार्रवाई शीघ, सुनिश्चित की जाये।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सुभाष शर्मा, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास चैतन्य प्रसाद, प्रधान सचिव पथ निर्माण अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव वित्त एस। सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।