BREAKING NEWS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

बिहार की जनता बदलाव चाहती: तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि दोनों विधानसभा उपचुनाव को पूरी तैयारी के साथ जीत के अभियान में इस संकल्प के साथ बुथ जीतो चुनाव जीतो के लक्ष्य को लेकर लेकर सभी को लग जाना है। पिछले चुनाव में जनता के मुद्दे अपने एजेंडा, रोड मैप और विजन के साथ हम चुनाव लड़े और सभी वर्गों के लोगों ने हमारे गठबंधन को वोट दिया विश्वास किया,जिसका परिणाम रहा कि हम सिर्फ बारह हजार  के अंतर से चुनाव में पीछे रह गए, अगर बेईमानी नही हुआ होता  तो हमारी सरकार होती।

बिहार की जनता बदलाव चाहती है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर हमने बेहतर उम्मीदवार दिया है और हमने समाज के सभी वर्गों का हमेशा ख्याल रखा है। इस चुनाव परिणाम से बिहार की राजनीति को एक नई दिशा और दशा मिलेगी ,और इससे जो संदेश जाएगा वह पूरे देश की राजनीति को प्रभावित करेगा।

जो लोग अंतरात्मा और नैतिकता की बात करते थे उन लोगों ने किस तरह से तीसरे नंबर पर आकर जनादेश का अपमान किया है यह सभी को पता है जदयू ने पिछली बार विधानसभा चुनाव के बाद अपनी समीक्षा बैठक में हार का ठीकरा अपने गठबंधन दल के भाजपा को फोड़ा था। पिछली बार जिस तरह से जनादेश का हरण हुआ उसे हम सभी को मिलकर बिहार की जनता को लौटाना है इसी संकल्प को लेकर इस चुनाव में उतरना है।

उन्होंने ने कहा कि छल- कपट करने वालों से हमें होशियार रहना है ,चुनाव में डरने की नहीं बल्कि मजबूती से लड़ने  की जरूरत है। दोनों क्षेत्र का माहौल राजद के पक्ष में है और जनता बदलाव के प्रति संकल्पित है। हमें इसे बनाए रखना है और किसी भी परिस्थिति में वैसी शक्तियों परास्त  करना है, जो देश को कमजोर करने में लगी हुई है। और देश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के साथ अन्याय कर रही है। बिहार  में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देने वाली सरकार है, इसलिए सभी को इस चुनाव में मजबूती से लोगों के बीच जाकर सरकार की कमियों को बताना है।

चुनाव के अभियान को पूरे मनोबल के साथ आगे बढ़ाना है। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह  ,जबकि संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष   उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव  श्याम रजक  भोला यादव पूर्व सांसद श्रीमती लवलीआनंद, अर्जुन यादव, वॄषण पटेल, डॉक्टर तनवीर हसन महेश्वर सिंह पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, जावेद इकबाल अंसारी, नंदकिशोर राम विनोद कुमार यादवेनदु, विधायक रामबली चंद्रवंशी।

रणविजय साहू, ऋषि यादव ,प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ,एजाज अहमद, एजया यादव, पूर्व विधायक आजाद गांधी, अबू दुजाना, बबलू देव, उमाकांत यादव, दीनानाथ यादव, मुनीलाल यादव, सच्चिदानंद यादव, रेयाजुल हक राजू, सीताराम यादव, कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

बैठक शुरू होने से पहले समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह सहित अन्य सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे  श्रद्धापूर्वक याद करते हुए नमन की।