पटना : नीतिविहीन राजनीति से देश और समाज का भला नहीं हो सकता। परिवार पैसा और एकाधिकार के सिद्धान्त को जो भी राजनैतिक दल अपनाएगा उसका विनाश हो जायेगा। ये बातें आज लोक जनशक्ति पार्टी (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सत्यानन्द शर्मा दानापुर सगुना मोड़ पर पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि नेताओं के कथनी और करनी में आसमान और जमीन का अन्तर हो गया है। इसी लिए आज राजनीति पर से ही जन विश्वास तेजी से समाप्त हो रहा है। लोग हथियार उठा रहे हैं देश, राज्य और समाज दूसरे दिशा की ओर बढ़ रहा हैं।
डा. शर्मा ने कहा कि लोजपा के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की हो गई। लोजपा (सेक्यूलर) ऐसी बुराइयों से बचेगा। यहां नेताओं की पार्टी नहीं कार्यकताओं की पार्टी होगी। कार्यकर्ता ही पार्टी के मालिक होंगे। जिस तेजी से पार्टी बढ़ रही है उसका मिसाल समाचार पत्रों के पत्रकार अपने लेख मे उल्लेख कर रहे हैं। हमारे एक-एक कार्यकर्ता हीरा-मोती से ज्यादा किमती है अतिपिछड़ा मुख्य मंत्री बनाने का पार्टी के संकल्प को साकार करना है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान राजनिती में अनचलुआ सिक्का को पुन: चलाने का प्रयास कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबुत बनाये। यह नहीं कह रहे हैं कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबुत बनाये हम टिकट बेचेंगे। भारतीय जनता पार्टी अतिपिछड़ों को ठगने का काम कर रही है। भाजपा परिवारवाद को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार के समुन्द्र मे गोता लगा रही है भाजपा को लालू यादव और राहूल गांधी का परिवारवाद दिखा परन्तु एन.डी.ए. में सामिल घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी मे परिवारवाद नहीं दिखा। भाजपा को परिवारवाद पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा अंजु गुप्ता और संचालन पृथ्वी शर्मा ने किया।
सम्मेलन को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रवक्ता विष्णु पासवान, पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान युवा लोजपा से. के राष्ट्रय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रदेश अध्यक्ष आशीश कुशवाहा, उपाध्यक्ष रवीश कुमार, पटना जिला के प्रभारी और प्रदेश महासचिव नन्द किशोर यादव, पप्पु शर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द ठाकुर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंहा, जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा. विवेक राज, पार्टी के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र पासवान, कामता प्रसाद चन्द्रवंशी, महिला सेल पटना जिला अध्यक्ष शालिनी देवी, नीतु देवी, मुकेश कुमार, शम्भू शर्मा, रविन्द्र शर्मा, परमानन्द शर्मा, सहित अनेकों नेताओं ने संबोधित किया।