बिहार में खुद को CM पद की दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया दोनों सीटों पर पिछड़ी, नहीं मिला जनता का प्यार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बिहार में खुद को CM पद की दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया दोनों सीटों पर पिछड़ी, नहीं मिला जनता का प्यार

पुष्पम प्रिया ने बिहार चुनाव से पहले अखबारों में कई पेज के विज्ञापन देकर खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार घोषित कर सनसनी फैला दी थी।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच विदेश से पढ़ाई कर बिहार चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताकर मैदान में उतरीं पुष्मप प्रिया को निराशा हाथ लगी है। दोनों सीटों पर उन्हें गिनती के वोट मिले हैं। बिस्फी सीट पर वह नोटा से भी कम वोट हासिल कर पाई हैं।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 121 वोट मिले हैं। जबकि तीन बार के भाजपा विधायक नितिन नवीन 2,385 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को अब तक 1,097 वोट मिले हैं। इस सीट पर फिलहाल 3,860 वोटों की गणना हुई है।
वहीं दूसरी बिस्फी सीट पर पुष्पम प्रिया को सिर्फ 49 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरिभूषण ठाकुर 5,541 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि राजद प्रत्याशी डॉ. फैयाज अहमद को 3,383 वोट मिले हैं। इस प्रकार पुष्पम प्रिया को इस सीट पर नोटा से भी कम वोट मिले हैं। यहां पर 181 वोट फिलहाल नोटा को गए हैं। अभी इस सीट पर 9,802 वोटों की गणना हुई है।
बता दें कि जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया ने बिहार चुनाव से पहले अखबारों में कई पेज के विज्ञापन देकर खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार घोषित कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने प्लुरल्स नामक पार्टी का गठन कर कई सीटों पर प्रत्याशी उतारे और खुद दो सीटों से चुनाव लड़ीं। लेकिन मतदाताओं में वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम दिख रहीं हैं।

राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़, कहा- आशा है कि तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।