नीतीश कुमार के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है? इनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते है कि Corruption is not a big deal.https://t.co/LUbauUXJrp
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 22, 2020
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहते देखा गया कि हाई कोर्ट ने इस मामले को खारिज किया और सुप्रीम कोर्ट में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है और जब तारीख आएगी, तब वह अपना पक्ष रख्रेंगे, इसमें क्या बड़ी बात है।
साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि,JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है,CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है।
इनकी निष्कपटता देखिए। कहते है बीवी का भ्रष्टाचार Not a big deal pic.twitter.com/vZEcx3RynU
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 22, 2020
बहरहाल, तेजस्वी ने कहा, ‘‘ इनकी निष्कपटता देखिए। कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार कोई बड़ी बात नहीं।’’ गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘नीतीश कुमार नीत सरकार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ख़बरदार अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा।’’ उन्होंने कहा था कि बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है।