CM नितीश को झटका, महेश्वर सिंह हजारी ने राजद का थामा दामन, तेजस्वी बोले- गिरी हुई सरकार का गिरना तय - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

CM नितीश को झटका, महेश्वर सिंह हजारी ने राजद का थामा दामन, तेजस्वी बोले- गिरी हुई सरकार का गिरना तय

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह हजारी ने राजद (RJD) का दामन थाम लिया है। राजद के स्थापना दिवस पर पटना में हुए कार्यक्रम में महेश्वर को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री में नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह हजारी ने राजद (RJD) का दामन थाम लिया है। राजद के स्थापना दिवस पर पटना में हुए कार्यक्रम में महेश्वर को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री में नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
तेजस्वी ने पूर्व विधायक महेश्वर सिंह का राजद में स्वागत करते हुए उन्हें अनुभवी नेता बताया। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की गिरी हुई सरकार का गिरना तय है। उन्होंने कहा इनके (महेश्वर सिंह हजारी) आने से पार्टी (राजद) और मजबूत होगी।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रिश्वत के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। अफसरशाही इतना बढ़ गई है कि मंत्री को भी इसके खिलाफ आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा, बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे सरकार चल रही है।
भ्रष्ट अधिकारी, मंत्री और विधायक पर हावी हैं। समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने जो कुछ भी कहा है, वह बिलकुल सही है। मंत्री ने जो आरोप लगाए उसके छींटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी पड़े हैं। तेजस्वी ने बिहार में तबादले के नाम पर कमाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से यह धंधा चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कई विधायक भी सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने एकबार फिर नीतीश सरकार को चोर दरवाजे से बनी सरकार बताते हुए कहा, यह गिरी हुई सरकार है, जिसका गिरना तय है। इससे पहले जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह राजद नेता तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए।
तेजस्वी ने कहा कि महेश्वर सिंह काफी अनुभवी नेता हैं। ये दो बार विधायक रह चुके हैं, इनके आने से राजद और मजबूत होगा। महेश्वर सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा कि इनका विजन साफ है और हमसब उसी के साथ चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।