पटना : जिस तरह दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, टूट-फूटी रोड, बेरोजगार को रोजगार देना यह मेरा मुख्य मुद्दा है, इस मुद्दे पर पूरे देश में जोर-शोर से कार्य कर रहे हैं। बिहार में शिक्षा की स्थिति को देख सिर शर्म से झुक जाती है जहां बिहार में पूरे विश्व के लोग शिक्षा लेने आते थे आज यहां के शिक्षकों को सौ तक की गिनती बच्चों को नहीं पढ़ा सकते। ये बातें आज आप पार्टी राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कही।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाना चाहता है। भाजपा एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात कहती है तो वहीं दूसरी तरफ कांशी में कृष्ण और हनुमान जी के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है कैसी है भाजपा का नीति और नीयत। भाजपा उन्होंने कहा कि दिल्ली में बंगालादेशी के बहाने पूर्वांचल, उतर प्रदेश और बिहारियों का वोटर लिस्ट से नाम हटवा रही है। बुलंदशहर में बजरंग दल वालों ने वहां के एसपी को शहीद कर दिया। आज नौबत आ गयी है कि यूपी के पुलिस बजरंग दल के पास गिड़गिड़ा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बजरंग दल को मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश को तालिबान बनाया जा रहा है, लेकिन यही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में इन्हें वहां के जनता सबक सिखा देंगे।
श्री सिंह ने कहा कि बिहार में बूथ लेबल पर कार्यकत्र्ताओं को मजबूत कर रहे हैं। भाजपा वादा किया था कि 15 लाख रुपया बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं का सुरक्षा टांय-टांय फीस है। नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने तथा महंगाई से देश के आम आवाम परेशान हैं। राम के नाम का शपथ लेते हैं लेकिन मंदिर बनायेंगे इनकी दोगली नीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार और उतर प्रदेश में गाय को माता कहा जाता है वहीं गोवा और मेघायल में भाजपा के मंत्री गाय का मांस खाने को आतूर हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन साहू, मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश, मनोज कुमार, अरविन्द पंकज एवं अन्य मौजूद थे।