पटना, (जे.पी.चौधरी) : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केंदीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राम मंदिर का रास्ता साफ किया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस रैली का बिहार के विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है। उन्होंने कोरोना संकट पर बोलते हुए कहा कि करोड़ों कोरोना वारियर्स को मैं सलाम करता हूं। इस बीमारी से लडऩे वालों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही मरने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने 2014 और 2019 में जनादेश दिया। मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करेगी। देश जानता है मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं। आयुष्मान के जरिए 1 लाख लोगों ने इलाज करवाया। मोदी जी ने 8 करोड़ गरीब माताओं के घर एलपीजी दिया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में गृह मंत्रालय सराहनीय काम रहा है। सरकार लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों की सरकार है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में 8 करोड़ से अधिक लोगों की मदद की गई है। कोरोना काल में बेहतरीन काम किया गया। कोटा से बच्चों को घर पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 21 लाख मजदूरों को घर पहुंचाया गया। विपक्ष पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालूवाद में अपहरण लूट और अपराध हुआ। 15 साल में विपक्ष पशुओं का चारा खा गया। विपक्ष गरीबों के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहा रहा है। विपक्ष केवल बयानबाजी कर रहा है। बिहार के लोग गरीब हैं, अपराधी नहीं है। बता दें कि मंच पर सुशील मोदी, संजय जायसवाल, मंगल पांडेय आदि भाजपा के कई नेता मौजूद हैं।