बॉलीवुड में हर रोज ना जाने कितने लोग किस्मत आज़माने आते है और कितने ही अपने टूटे सपनों के साथ वापस लौट जाते है। यहां कब किसकी किस्मत पलट जाए कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन स्टारडम को बरकरार बनाये रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे है जिन्होंने डेब्यू तो शानदार किया पर करियर लम्बा नहीं चला पायी।
प्रीति झंगियानी
प्रीति आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इन्होने फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें फ़िल्में तो मिली पर कामयाबी हासिल नहीं हुई। साल 2008 में प्रीति ने मॉडल और एक्टर परवीन डबास से शादी कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
गायत्री जोशी
गायत्री जोशी ने फिल्म स्वदेस से बॉलीवुड में हिट डेब्यू किया था , इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख़ खान थे पर इस फिल्म के बाद गायत्री से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
ग्रेसी सिंह
फिल्म लगान से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को खूब शोहरत मिली पर इसके बाद उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर खास असफल नहीं हुई और ग्रेसी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
संदली सिन्हा
संदली ने फिल्म ‘तुम बिन’ से लोकप्रियता हासिल की थी और बॉक्सऑफिस पर भी सफलता पायी थी। इसके बाद उनकी कई फ़िल्में आयी पर संदली को काम्याबीओ हासिल नहीं हुई।
दिव्या खोसला
दिव्या ने अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म तो चली पर दिव्या को खास तवज्जो नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म यारियां से डेब्यू किया लेकिन खास सफल नहीं हो पायी।
स्नेहा उलाल
सलमान खान की खोज कही जाने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उलाल के लुक्स ऐश्वर्या राय से काफी मिलते जुलते है और इन्होने फिल्म लकी से शानदार डेब्यू भी किया। इस फिल्म के बाद उनका करियर बॉलीवुड में खास सफल नहीं हुआ और तबियत ठीक न रहने की वजह से उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।