सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन को एक यूजर ने कह दिया ‘बेरोजगार’, फिर मिला ये करारा जवाब

Summary :

हाल ही में एक्टर अभ‍िषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की गयी और उन्हें एक यूजर ने बेरोजगार कह दिया। इस ट्रोल पर अभिषेक ने बेहद शानदार रिप्लाई किया ओर उस यूजर की बोलती बंद कर दी।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रोल करना एक ट्रेंड बन चुका है और आये दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को निशाने पर लिया जाता है। ज्यादातर सेलेब्स इस तरह की ट्रॉल्लिंग को अनदेखा करते है पर अभिषेक बच्चन का अंदाज कुछ अलग है और वो ट्रोलर्स को करारा जवाब देते है। 
हाल ही में एक्टर अभ‍िषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की गयी और उन्हें एक यूजर ने बेरोजगार कह दिया। इस ट्रोल पर अभिषेक ने बेहद शानदार रिप्लाई किया ओर उस यूजर की बोलती बंद कर दी। 

दरअसल अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मोटिवेशनल तस्वीर शेयर की थी, जिसमे एक सन्देश लिखा था – ‘एक मकसद रखो, एक लक्ष्य रखो, कुछ इतना असंभव जो तुम पूरा करना चाहते हो, फिर दुनिया को यह साबित कर के दिखाओ कि वह असंभव नहीं है।’

फैंस को उनका ये पोस्ट काफी पसंद आया पर कुछ यूजर ऐसे भी थे जिन्हे ये पोस्ट कुछ खास अच्छा नहीं लगा और एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘सोमवार को जो इंसान खुश रहता है आप उन्हें क्या कहते? बेरोजगार।’

अभिषेक बच्चन ने इस तीखे कमेंट पर रिप्लाई करते हुए जवाब में लिखा , ‘मैं नहीं मानता, मेरा मानना है उसे ऐसा व्यक्त‍ि कहेंगे, जिसे हर वो काम करना पसंद है जो वह कर रहा होता है।’ अभिषेक के फैंस ने उनके जवाब की जमकर सराहना की और अभिषेक के समर्थन में ट्वीट किये। 
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिषेक को जल्द बड़े परदे पर देखने की इच्छा जताई और लिखा की वो उन्हें सिल्वरस्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। बता दें अभिषेक बच्चन को पिछली बार फिल्म मनमर्जियां में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ अहम् किरदार में देखा गया था। 
देखिये अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन :

1.


2.


3.


4.

Ujjwal Jain